पहाड़ जितनी ऊंचाई पर उठा समुंदर का पानी, जहाज से कैद हुआ सी लाइफ का खौफनाक मंजर

0
6
Uproar during protest scuffle with police
JBT/ Pankaj Rai

नई दिल्ली: समंदर को अक्सर सुकून, रोमांस और खूबसूरत यादों से जोड़ा जाता है। लेकिन जब वही समंदर अपने रौद्र रूप में आता है तो बड़े से बड़े जहाज भी खिलौने जैसे लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं। बता दें, यह वीडियो El_mexicano_online नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक कार्गो शिप के सामने समंदर की बेहद ऊंची और खतरनाक लहरें दिखाई दे रही हैं। लहरों की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि पानी नहीं, बल्कि सामने बर्फ जैसा अंतहीन पहाड़ खड़ा नजर आ रहा है। रात का अंधेरा, तेज बारिश और गरजती बिजली इस मंजर को और भी डरावना बना रही है।

तूफानी रात में क्रू का इम्तिहान

कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा उस रात का है जब समंदर में तेज तूफान आया हुआ था। भारी बारिश, तूफानी हवाएं और विशाल लहरों ने जहाज को चारों तरफ से घेर लिया था। क्रू मेंबर्स के लिए वो पल किसी इम्तिहान से कम नहीं था। वीडियो में ही यह दृश्य इतना खौफनाक लग रहा है, तो सोचिए जो लोग उस जहाज पर मौजूद थे, उन्होंने क्या महसूस किया होगा।

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स 

दावा किया जा रहा है कि उस दौरान लहरों की ऊंचाई 25 मीटर तक पहुंच गई थी। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो की भयावहता देखकर इस बात पर शक करना भी मुश्किल है। वहीं वीडियो के वायरल होते ही लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा नजारा देखकर भगवान के होने का अहसास होता है और इंसान कितना छोटा है यह समझ आता है। एक यूजर ने लिखा कि समंदर और बिजली के तेवर देखकर फिजिक्स के नियम भी फेल लगते हैं। वहीं कुछ लोगों को यह वीडियो AI से बना हुआ लग रहा है, उनका कहना है कि असल में ऐसा हो ही नहीं सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here