रतिया: सार्वजनिक स्थानों पर जुआ एवं सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर रतिया पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरकिशन पुत्र दीवान चंद, निवासी गांव जल्लोपुर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।आरोपी को नियमानुसार पुलिस द्वारा जमानत पर रिहा किया गया।
गुप्त सूचना पर सब्जी मंडी के पास दबिश
थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण के अनुसार 24 नवंबर को पुलिस टीम लोहारी चौक के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सब्जी मंडी के नजदीक एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा है तथा लोगों को पैसे जीतने का लालच देकर सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश देकर आरोपी को सट्टा खाईवाली करते काबू कर लिया।
5,810 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां बरामद
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 240, दिनांक 24.11.2026, हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम, 2025 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5,810 रुपये की नकदी, सट्टा पर्चियां व अन्य सामग्री बरामद की है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
Reported By: Rimpi Jindal











