नशा तस्करी के खिलाफ थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, 5.90 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

0
1

रतिया:  नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने एक युवक को 5.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कामदेव पुत्र दलीप सिंह, निवासी वार्ड नंबर 4, नाली बेड़ा, रतिया, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

नहर पुल के पास पुलिस ने दबोचा आरोपी

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा के अनुसार, 24 नवंबर को उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव लाली से रत्ताखेड़ा रोड की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान नहर पुल पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने जब युवक से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उसने अपने हाथ में पकड़ा मोमी पाउच अचानक सड़क पर फेंक दिया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर पाउच की जांच की। तलाशी के दौरान मोमी पाउच सहित 5.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में मुकदमा नंबर 248, दिनांक 24.11.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए आगामी जांच कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

 

Reported By: Rimpi Jindal 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here