हरियाणा: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को एसआईआर-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर के तहत सौंपे गए सभी कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। प्रत्येक कार्य की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद उसका समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनावश्यक देरी की गुंजाइश न रहे।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कार्य के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में सहायता मिलती है। इसलिए इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारी अपने दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर से संबंधित प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी कार्यों को पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत प्राप्त होने वाले दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य संबंधित जानकारियों की अच्छी तरह जांच की जाए। किसी भी जानकारी को बिना उचित सत्यापन के स्वीकार न किया जाए तथा जहां आवश्यक हो, वहां नियमानुसार जांच-पड़ताल पूरी की जाए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों में निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर कार्यों की प्रगति पर नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
उपायुक्त ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर दिया जोर
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर-2026 के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें। यदि किसी स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन, रिकॉर्ड की जांच या अन्य प्रक्रियाओं के दौरान कोई समस्या सामने आती है, तो उसका समय रहते समाधान किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या को लंबित रखने के बजाय संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसका नियमानुसार निपटारा किया जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित निगरानी और समय-समय पर समीक्षा से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से भी कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि समयबद्धता के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता और शुद्धता का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर रिकॉर्ड का उचित रखरखाव किया जाए तथा आवश्यक कार्रवाई को नियमानुसार पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर के तहत निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से करें और कार्यों की प्रगति के संबंध में आवश्यक रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। जांच-पड़ताल पूरी करने के बाद ही संबंधित कार्यों का निपटारा किया जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर बैठक में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार बलवान सिंह, बीडीपीओ अनिल कुमार, उप निदेशक एवं जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी अमित पंवार, चुनाव कानूनगो राजकुमार, सतबीर सिंह, पंचायती राज एसडीओ कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, सुमित कुमार, प्राचार्य आनंद प्रकाश, मुनीश कुमार, गजानन्द शर्मा, कृष्ण कुमार, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहें।
Reported By: Rimpi Jindal












