रतिया की बेटी खुशबू गिल ने श्रीनगर में जीता सिल्वर मेडल, हरियाणा का नाम किया रोशन

0
5

रतिया: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप में रतिया क्षेत्र की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। रतिया निवासी टीटू गिल की बेटी खुशबू गिल ने फ्री-सोटी टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन  

इस चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने फ्री-सोटी, सिंगल सोटी और फर्री-सोटी सहित विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में कांग्रेस परिसंघ के प्रदेश महासचिव टीटू गिल को गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर ओपनिंग सेरेमनी से लेकर मेडल सेरेमनी तक मंच पर सम्मानित किया गया।

दोहरी खुशी का क्षण 

टीटू गिल ने बताया कि यह उनके लिए दोहरी खुशी का क्षण है। एक तरफ उन्हें अतिथि के रूप में सम्मान मिला और दूसरी तरफ उनकी बेटी ने नेशनल लेवल पर मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सब गतका एसोसिएशन हरियाणा की मेहनत का नतीजा है जो गांव-गांव जाकर बच्चों को इस पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट से जोड़ रहा है।

गतका संस्कृति और युवा  

उन्होंने कहा कि गतका आज सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि हमारी संस्कृति की पहचान बन चुका है और इससे युवा नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ रहे हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं।

Reported by: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here