रतिया: थाना सदर रतिया पुलिस ने युवक पर हमला कर चोटें पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांचवें आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र जिंदरपाल सिंह निवासी गांव बीराबदी, जिला फतेहाबाद को काबू किया है। इस मामले में पुलिस पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया और वहाँ से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता का बयान और घटना का ब्योरा
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल ने बताया कि अबनूर s/o भूपिन्द्र सिंह गांव बीराबदी निवासी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि अगस्त 2026 में वह अपने चाचा के घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का एक परिचित युवक उसे बातचीत करने के बहाने नागपुर रोड स्थित नहर पुल के पास ले गया, जहां पहले से कुछ अन्य युवक मौजूद थे। शिकायतकर्ता के अनुसार वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर उसका चाचा मौके पर पहुंचा और उसे आरोपियों से छुड़वाया। घायल युवक को उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने थाना सदर रतिया में मुकदमा न0198 दिनाँक 30.08.2026,धारा 115(2),118(1),118(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच पुलिस चौकी नागपुर के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा की गई। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।
Reported By: Rimpi Jindal












