प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियों जोरों पर श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश 25 को

0
5

रतिया : रिम्पी जिन्दल श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव को लेकर श्री गुरु रामदास जी सेवा सोसायटी द्वारा द्वारा तैयारियों जोरों पर चल रही है व इस संबंध में 25 अक्तूबर को गुरूद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब पुराना बाजार में श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का प्रकाश किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि चौथे पाaतशाह श्री गुरु रामदास साहिब महाराज जी का प्रकाशोत्सव सोसायटी द्वारा संगत के सहयोग से हर वर्ष गुरद्वारा साहिब में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का प्रकाश किया जाएगा जिसका 27 अक्तूबर को भोग डाला जाएगा और इसके पश्चात दीवान सजाए जाएगें। कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां जोरों पर की जा रही है और उन्होंने संगत को धार्मिक समारोह में बढ़ चढ़ कर शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रधान जगसीर सिंह, बंटी मोंगा, चरणजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, जज सिंह सहित मौजूद रहे।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here