मुज़फ़्फ़रनगर की दवा मार्केट में हिमाचल NCB का छापा: गायत्री मेडिकल एजेंसी संचालक को साथ ले गई टीम

0
5

मुज़फ़्फ़रनगर: जिला परिषद दवा मार्केट में हिमाचल प्रदेश की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की यूनिट ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। टीम ने गायत्री मेडिकल एजेंसी पर जांच करने के बाद उसके संचालक को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में दवा से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान कारोबारी का संदिग्ध दवाओं के कारोबार से जुड़ाव सामने आया है। हालांकि, मामले में जांच और पूछताछ जारी है। कार्रवाई के बाद दवा मार्केट के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई।

गायत्री मेडिकल एजेंसी पर जांच, संचालक को ले गई टीम

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से आई नारकोटिक्स टीम शुक्रवार को जिला परिषद के बीएसए कंपाउंड में प्रथम तल पर स्थित गायत्री मेडिकल एजेंसी पहुंची। टीम ने शाम करीब 5 बजे एजेंसी पर जांच की और संचालक से पूछताछ की। इसके बाद टीम कारोबारी को अपने साथ ले गई। बताया गया कि हिमाचल में औषधि से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की जा रही है और इसी सिलसिले में मुज़फ़्फ़रनगर में भी जांच की गई।

जिला औषधि निरीक्षक ने दी जानकारी

जिला औषधि निरीक्षक देशबंधू विमल ने बताया कि उन्हें जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई की जानकारी मिली है। टीम हिमाचल प्रदेश से आई थी। उन्होंने बताया कि गायत्री मेडिकल एजेंसी पर जांच के बाद संचालक को साथ ले जाने की जानकारी मिली है। हिमाचल में दवा से जुड़े मामले में कारोबारी का संभावित संबंध सामने आने की बात कही जा रही है। मामले को शनिवार को दिखवाया जाएगा।

निरीक्षक की ड्यूटी अन्यत्र, एजेंसी का 3स्थानांतरण

जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी सहारनपुर में ब्लड बैंक की जांच के लिए लगी थी, जिस कारण वह नारकोटिक्स टीम के साथ मौके पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि गायत्री मेडिकल एजेंसी पहले अंसारी रोड पर संचालित होती थी, जिसे कुछ समय पहले जिला परिषद मार्केट में स्थानांतरित किया गया है। मुज़फ़्फ़रनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने भी जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि टीम ने गायत्री मेडिकल एजेंसी पर जांच की और संचालक को अपने साथ ले गई। फिलहाल कारोबारी के खिलाफ मामले की प्रकृति, आरोपों और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Reported by- Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here