होटल में बंधक बनाकर महिला से ज़बरन वेश्यावृत्ति: मुज़फ़्फ़रनगर में NH–58 का मामला, 10 दिनों से जबरन देह व्यापार में धकेलने का दावा

0
5

मुज़फ़्फ़रनगर: नेशनल हाईवे-58 स्थित एक होटल में सहारनपुर की महिला को 10 दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे काम दिलाने का झांसा देकर मुज़फ़्फ़रनगर लाया गया और होटल में बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने महिला को बंधनमुक्त कराने का दावा किया है। हालांकि, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

महिला ने लगाए आरोप

मीडिया को उपलब्ध कराए गए रेस्क्यू के एक वीडियो में महिला ने खुद को मूल रूप से सहारनपुर का निवासी बताया है। वीडियो में महिला आरोप लगाती है कि उसे काम दिलाने का झांसा देकर मुज़फ़्फ़रनगर लाया गया था। इसके बाद नेशनल हाईवे-58 स्थित एक होटल में पिछले 10 दिनों से बंधक बनाकर रखा गया और जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की जा रही थी।

संगठन ने रेस्क्यू का दावा किया

हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों की ओर से महिला को बंधनमुक्त कराने का दावा किया गया है। मामले के सामने आने के बाद होटल में महिला को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने और उसे काम के बहाने लाने के आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

महिला डरी हुई नजर आई, कार्रवाई की मांग

हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों का दावा है कि जब इस बात की भनक उन्हें लगी तो वो खुद मौके पर पहुंचे और महिला का रेस्क्यू कर उसे इस दलदल से बाहर निकाला। उन्होंने होटल पर सील लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Reported by- Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here