श्यारौल में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, RJ महाविद्यालय रायपुर ने 36 अंक लेकर हासिल किया प्रथम स्थान

0
6

उत्तरप्रदेश: अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव श्यारौल से खेल जगत की बड़ी खबर सामने आई है, जहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के तत्वावधान में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन गांव श्यारौल स्थित जीवन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में हुआ, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राज महाविद्यालय रायपुर ने 36 अंक लेकर जीता खिताब, कई जिलों की टीमों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में राज महाविद्यालय रायपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 अंक हासिल किए और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, एसवी कॉलेज अलीगढ़ की टीम 13 अंक हासिल कर सकी। मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में हाथरस, अलीगढ़ और एटा जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों की महिला टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें एसआरडी कॉलेज गर्ल्स पीजी कॉलेज हाथरस, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, पीसी बांग्ला कॉलेज हाथरस, एसके कॉलेज एटा, मां सिया देवी कॉलेज जलेसर और जनता पीजी कॉलेज एटा सहित अन्य महाविद्यालयों की टीमें शामिल रहीं।

मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ मुकाबला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद दलाल मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में रायपूर RJ अस्पताल के प्रबंधक प्रधान गिर्राज उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में शिवकुमार शिबू ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी जीवन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय के लक्ष्मण सिंह ने संभाली।प्रतियोगिता के दौरान महिला खिलाड़ियों के ट्रायल भी हुए। संध्या, पूजा और खुशी सहित खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराया गाया

Reported By: Sandeep

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here