मथुरा: फरह थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.030 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, 2.030 किलो गांजा बरामद
पुलिस के अनुसार, फरह थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बृज की रसोई के पास एक युवक अवैध गांजे के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.030 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
चुरमुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सिंह (32) पुत्र लीला सिंह निवासी ग्राम चुरमुरा, थाना फरह, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Reported By: Prem Kaushik












