इजरायली PM नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, कैप्टन स्मित मच्छार के साथ इजरायल आने का दिया न्योता

0
5

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन कर इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने का आधिकारिक न्योता दिया है। नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल प्रज्वलन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

इजरायल में स्वतंत्रता दिवस पर हर साल सेरेमोनियल फ्लेम जलाई जाती है, जिसे देश में बड़े सम्मान के तौर पर देखा जाता है। इससे पहले नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत के दौरान ही ऐलान किया था कि वह उन्हें और पीएम मोदी को इस समारोह में बुलाएंगे। अब उन्होंने औपचारिक तौर पर पीएम मोदी को आमंत्रित किया है।

नेतन्याहू ने X पर दी जानकारी

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैंने अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं।

PM मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने भी इस कॉल की जानकारी X पर दी। उन्होंने लिखा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। हमने द्विपक्षीय संबंधों में बनी गति की समीक्षा की और साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात और शांति की जरूरत पर भी चर्चा की।

चुनाव के बीच आया फोन

यह कॉल ऐसे समय में आया है जब इजरायल चुनावी दौर में है। नेतन्याहू अपनी विदेश नीति की मजबूत छवि दिखाना चाहते हैं। पिछले चुनावों में भी उन्होंने विदेशी नेताओं के साथ तस्वीरों का जमकर इस्तेमाल किया था। नेतन्याहू अक्सर कहते हैं कि उनके कार्यकाल में भारत-इजरायल संबंध सबसे करीबी हुए हैं।इजरायल अपना स्वतंत्रता दिवस हिब्रू कैलेंडर के अनुसार मनाता है। अगला स्वतंत्रता दिवस 11 मई 2027 की शाम से 12 मई तक मनाया जाएगा, जिसमें मशाल प्रज्वलन के लिए बड़ी हस्तियों को बुलाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here