नई दिल्ली: सोशल मीडिया Gen Z और युवा प्रोफेशनल्स में ग्लोइंग स्किन, इंस्टेंट एनर्जी और डिटॉक्स के नाम पर IV विटामिन ड्रिप्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. नवरात्रि के दिनों में गरबा और डांडिया के प्रोग्राम में पार्टिसिपेट कर रहे हैं. बहुत से Gen Z और युवा अपने चेहरे पर तुरंत ग्लो और एनर्जी पाने के लिए IV ड्रिप्स ले रहे हैं. IV ड्रिप्स लेने से त्वचा में निखार आता है, शरीर हाइड्रेटेड रहता है और थकान दूर होती है. इसको लेने से फायदे हैं या नुकसान या बस एक ट्रेंड है
सीके बिड़ला हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. तुषार टायल के अनुभव से, विटामिन C, B- कम्प्लीकेशन इलेक्ट्रोलाइट्स और ग्लूटाथियोन जैसे तत्व शामिल हो सकते है. कई वेलनेस क्लिनिक इन्हें तुरंत ग्लो और एनर्जी के लिए इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं पर इसका मतलब ये नहीं है कि हर स्वस्थ व्यक्ति को इसकी ज़रूरत हैं.
क्या सच में मिलता है इंस्टेंट ग्लो?
IV ड्रिप को अक्सर स्किन ग्लो और ताज़गी पाने का आसान तरीका बताया गया है. डॉक्टर का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी है तो IV फ्लूइड्स अस्थाई रूप से ताजगी महसूस करा सकते हैं. लेकिन स्वस्थ लोगों में एक ड्रिप लेने से लंबे समय तक गलो या एनर्जी साइटिफिकाली प्रूफ नहीं है।
IV ड्रिप लेने से बढ़ सकता है रिस्क
डॉक्टर का कहना हैं। IV ड्रिप एक मेडिकल प्रक्रिया है. और इसे बिना सोचे-समझे लेना सही नहीं है. V ड्रिप संक्रमण, नसों में सूजन, दर्द और एलर्जी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. और ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन या मिनरल्स लेने से दिल या किडनी या अन्य अंगों पर भी असर पड़ सकता है. जो लोग दिल या किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्हें डॉक्टर की सलाह पर IV ड्रिप नहीं लेनी चाहिए. घर पर या बिना मेडिकल से चेक कराए ड्रिप लेना जोखिम को और बढ़ा सकता है.
IV ड्रिप की जरूरत किसे है
IV ड्रिप ही जरुरत गंभीर डिहाइड्रेशन, कुछ खास मेडिकल समस्याओं या ऐसी स्थितियों में उपयोगी होते हैं. सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाने या गरबा के लिए एनर्जी बढ़ाने के मकसद से इसे लेना जरूरी नहीं है. एक्सपर्ट का मानना है कि बेहतर त्वचा, अच्छी ऊर्जा और स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली आज भी सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय हैं.












