नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेसेस को लग्जरी कारों का काफी शौक होता है. मुंबई की सड़कों पर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी और श्रद्धा कपूर जैसी कई मशहूर एक्ट्रेसेस अक्सर अपनी महंगी कारों में नजर आती हैं. इनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-मेबैक, लैंड रोवर रेंज रोवर, लेक्सस LM350h, लैम्बोर्गिनी हुराकान, रोल्स-रॉयस और BMW 5 सीरीज जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं. आइए जानते हैं बॉलीवुड की टॉप 5 एक्ट्रेसेस की पसंदीदा लग्जरी कारों के बारे में.
1 दीपिका पादुकोण – लैंड रोवर रेंज रोवर वोग
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पास कई लग्जरी कारें हैं. इनमें उनकी सबसे खास ‘लैंड रोवर रेंज रोवर वोग’ है, इस शानदार SUV की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है. अपने दमदार लुक, लग्जरी फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से यह दीपिका की पसंदीदा कारों में शामिल है.
2 श्रद्धा कपूर – लैम्बोर्गिनी हुराकान टेक्निका
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी लग्जरी कारों का काफी शौक है. उनके पास ‘लैम्बोर्गिनी हुराकान टेक्निका’ है, जिसे उन्होंने साल 2023 में खरीदा था. यह एक शानदार स्पोर्ट्स कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ‘4 करोड़ रुपये से अधिक’ है.
3 आलिया भट्ट – लेक्सस LM 350h
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी ‘लेक्सस LM 350h’ लग्जरी एमपीवी में अक्सर नजर आती हैं. इस अल्ट्रा-लग्जरी कार की कीमत ‘3 करोड़ रुपये से ज्यादा’ है. इससे पहले आलिया ‘रेंज रोवर स्पोर्ट’ का इस्तेमाल करती थीं, जिसकी कीमत ‘4 करोड़ रुपये से अधिक’ है.
4 जाह्नवी कपूर – लेक्सस LM 350h
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भी लग्जरी कारों का काफी शौक है. इन दिनों वह अक्सर ‘लेक्सस LM 350h’ अल्ट्रा-लग्जरी एमपीवी में नजर आती हैं’. इस शानदार कार की कीमत ‘3 करोड़ रुपये से ज्यादा’ है.
5 कियारा आडवाणी – मर्सिडीज-मेबैक S580
बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के पास कई लग्जरी कारें हैं. इनमें सबसे खास ‘मर्सिडीज-मेबैक S580’ है. यह एक अल्ट्रा-लग्जरी सेडान है, जिसकी कीमत ‘3 करोड़ रुपये से ज्यादा’ है.












