बच्चों को हॉस्टल भेजने से पहले देख लें ये Video, हर माता-पिता की आंखें हो जाएंगी नम

0
6

नई दिल्ली: कई परिवार बेहतर शिक्षा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता के लिए बच्चों को कम उम्र में ही हॉस्टल भेज देते हैं। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो याद दिलाता है कि छोटे बच्चे भावनात्मक रूप से कितने संवेदनशील होते हैं। मां-बाप का साथ, घर का माहौल और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें उनके लिए बहुत मायने रखती हैं।

इस क्लिप में हॉस्टल में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। मां की आवाज सुनते ही कई बच्चों की आंखों में आंसू आ जाते हैं और कुछ फूट-फूटकर रोने लगते हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि बच्चों को हॉस्टल भेजने से पहले इसे जरूर देखें, दिल एक बार नहीं सौ बार टूटेगा।

दिल को तोड़कर रख देने वाला सीन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर daywithaviip हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में 10 से 14 साल की उम्र के बच्चे हॉस्टल के कॉमन टेलीफोन से घरवालों से बात कर रहे हैं। एक बच्चा फोन थामे हुए है और उसकी आंखें नम हैं। दूसरे बच्चे भी भावुक नजर आते हैं। कुछ खुद को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन आवाज में कंपन साफ सुनाई देता है।

घर की याद, मां-बाप का प्यार और परिवार से दूरी का दर्द साफ झलकता है। कैप्शन में लिखा है “Hostellife” और इमोशनल हैशटैग दिए गए हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में भावनात्मक म्यूजिक चल रहा है, जो दर्द को और गहरा बना देता है। पोस्ट को कुछ ही समय में लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कमेंट किया, “मैं कभी अपने बच्चों को बोर्डिंग नहीं भेजूंगा। कभी नहीं।” दूसरे ने कहा, “इस नाजुक उम्र में हॉस्टल लाइफ उनकी भावनाओं को मार देगी। कृपया ऐसा न करें।” कई लोग रोते हुए इमोजी लगा रहे हैं और याद दिला रहे हैं कि छोटी उम्र में घर से दूर रहना कितना कठिन होता है। एक ने लिखा कि हॉस्टल में रहते हुए मां की आवाज सुनकर रोना आम बात थी।

दूसरे ने कहा कि शिक्षा जरूरी है, लेकिन भावनात्मक जरूरतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वीडियो ने सिर्फ माता-पिता को ही नहीं, बल्कि उन लोगों को भी भावुक किया जो कभी हॉस्टल में रह चुके हैं। तीसरे ने लिखा, ‘मैं यही कहूंगी कि अपने बच्चों को खुद से दूर मत करो, बड़े होने के बाद तो खुद ही दूर हो जाते हैं।’

चौथे ने लिखा, ‘हॉस्टल 12 साल से कम उम्र के लड़के के लिए नहीं बना है।’ एक और ने लिखा, ‘अगर आप उन्हें प्यार और इमोशनल अवेलेबिलिटी नहीं दे सकते, तो प्लीज़ जन्म न दें।’ यह वीडियो एक बार फिर इस बहस को छेड़ गया है कि क्या छोटी उम्र में बच्चों को हॉस्टल भेजना सही है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here