कान्स में छाया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पीकॉक लुक, 2354 घंटों में तैयार हुई खास ड्रेस

0
6
Pakistani Actress Peacock Look Steals the Spotlight at Cannes Special Dress Crafted Over 2354 Hours
X: @n0raland

नई दिल्ली: फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो रहे 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर हर कोई बात करता नजर आ रहा है. बता दें, फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची है लेकिन इस बार चर्चा किसी बॉलीवुड या हॉलीवुड स्टार को लेकर नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद को लेकर हो रही है. जिनके स्टाइल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खास बात है कि एक्ट्रेस सनम सईद ने अपने कान्स डेब्यू के साथ इतिहास भी रच दिया है. 

इस एक्ट्रेस को दिया ट्रिब्यूट 

दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस का शो ‘जिंदगी गुलजार है’ भारतीय दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया गया है, जिस वजह से एक्ट्रेस का कान्स डेब्यू और ज्यादा चर्चा में आ गया है. बता करें सनम सईद के लुक की तो कान्स के रेड कार्पेट पर उन्होंने पीकॉक से इंस्पायर्ड अपना लुक क्रिएट किया और पीकॉक ड्रेस पहने नजर आई. उनका ये लुक देखने में काफी इंटरेस्टिंग और यूनिक लग रहा था. इस लुक की खास बात ये रही कि एक्ट्रेस ने अपने लुक के जरिए पकिस्तान की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली आइकोनिक एक्ट्रेस शमीन को ट्रिब्यूट दिया. 

इसके साथ ही एक्ट्रेस सनम सईद को यूएस स्टूडियोज द्वारा शुरू किए गए प्रोग्राम ऑफिशियली साउथ एशियन वूमेन एक्सीलेंस इन सिनेमा एंड आर्ट्स के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया. जो किसी इतिहास से कम नहीं है. 

 2,354 घंटों में तैयार हुआ ऑउटफिट 

सनम सईद के इस ऑउटफिट को पाकिस्तानी डिजाइनर हुसैन रेहार ने डिजाइन किया है, जो वाइट ड्रीमी पीकॉक से इंस्पायर्ड है. वहीं डिजाइनर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इस ऑउटफिट को 50 कारीगरों की मदद से करीब 2,354 घंटों में तैयार किया गया है. हाल्टर नैक वाले इस फ्लोई ऑउटफिट को वाइट और सिल्वर शिमर के साथ रॉयल लुक देने की कोशिश की गई है. साथ इसके नेक को डीप रखा गया है, जिसपर बारीक मिरर वर्क और कारीगरी की गई है. नीचे से इसे बैलून स्टाइल लुक दिया गया है, जिसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी प्लीट्स वाला गरारा पेयर किया है. 

वहीं जूलरी की बात करे तो एक्ट्रेस ने अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए इसे स्टेटमेंट ईयर कफ्स के साथ पेयर किया। हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस ने स्लीक गुंथी हुई चोटी को चुना है और बालों गजरे व मांग टीके से अपने इस लुक कंप्लीट किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here