सात समंदर पार भी परंपराओं से जुड़ी हैं प्रियंका चोपड़ा, निक और बेटी मालती संग किया हवन और कन्या पूजन

0
5

नई दिल्लीः बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति और परंपराओं से उनका जुड़ाव आज भी बना हुआ है। जिसकी झलक हमसबको एक बार फिर देखने को मिली है, जब अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर दशहरा मनाया। इस दौरान परिवार ने पूजा-पाठ, हवन और कन्या पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। लेकिन  इस पुरे जश्न में सबसे ज्यादा लोगो का ध्यान छोटी मालती ने खींचा।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दशहरा सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें पूरा परिवार पारंपरिक तरीके से पूजा करता नजर आ रहा है। तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल दिखाई दिए, और घर के मंदिर को फूलों और देवी-देवताओं की मूर्तियों से सजाया गया था, जहां परिवार ने मिलकर हवन भी किया। इस दौरान मालती का लुक काफी प्यारा था। उन्होंने आइवरी रंग के पारंपरिक कपड़े पहने थे और बालों में दो पोनीटेल बनाई हुई थीं। उनके कंधे पर लाल रंग की माता रानी की चुनरी भी नजर आई, जिस पर ‘जय माता दी’ लिखा था। छोटी-छोटी चूड़ियों और पारंपरिक अंदाज में मालती ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

प्रियंका और निक ने किया कन्या पूजन

दशहरा उत्सव के दौरान प्रियंका और निक ने कन्या पूजन भी किया। हिंदू धर्म में इस परंपरा के तहत छोटी बच्चियों को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। तस्वीरों में परिवार इस धार्मिक रस्म को निभाता दिखाई दिए। प्रियंका और निक ने अपनी बेटी के साथ पूजा में हिस्सा लिया और भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान किए। निक जोनस भी इस दौरान पूरे परिवार के साथ पूजा करते नजर आए। उनकी मौजूदगी ने इस पारिवारिक उत्सव को और खास बना दिया। विदेश में रहते हुए भी भारतीय त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मनाना इस परिवार के लिए खास मायने रखता है।

बेटी को भारतीय संस्कृति से जोड़ रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा कई मौकों पर बता चुकी हैं कि वह अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि मालती भारतीय त्योहारों, धार्मिक मान्यताओं और संस्कारों के बारे में जाने। इससे पहले भी प्रियंका अपनी बेटी के साथ आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट साझा कर चुकी हैं। अगस्त में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मालती को दुर्गा सप्तशती का श्लोक सिखाती नजर आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here