Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे की एंट्री से शुरू हुआ नया विवाद, बोलीं- ‘प्रोड्यूसर ने गिड़गिड़ाकर शो में वापस बुलाया’

0
26
Producer pleaded with her to return to the show A new controversy has erupted with Shilpa Shinde entry into Lock Upp 2
Pinterest and X : @CA_ashhh

मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में एंट्री के साथ ही एक बार फिर विवादों में आ गई है. हाल ही में शो के एक एपिसोड में उनकी शिवांगी जोशी और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से नोक-झोंक देखने को मिली. इसी बीच उन्होंने साल 2016 के उस फर्जी यौन शोषण केस पर खुलकर बात की, जिसे लेकर पहले भी काफी हंगामा चुका है. 

‘साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल किया’

दरअसल, ‘लॉक अप 2’ में शिल्पा कंटेस्टेंट्स योगेश रावत और रियाज अली के साथ बातचीत कर रही थीं. इस दौरान बातों-बातों में मुद्दा उनके पुराने केस पर आ गया. योगेश ने कहा कि उन्होंने भी ऐसी स्थिति झेली है, इसलिए वह शिल्पा से सहमत नहीं हैं. रियाज ने भी कहा कि झूठे आरोप किसी की जिंदगी खराब कर सकते है. 

इसी के बाद शिल्पा भड़क उठी. उन्होंने कहा, “मैंने साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल किया. मैंने कानून का दुरुपयोग नहीं किया, बल्कि उसका इस्तेमाल किया। अगर आप कहते हैं कि मैंने कानून को अपने पक्ष में मोड़-मरोड़ कर पेश किया, तो आप वही लोग हैं जो किसी महिला की मौत के बाद मोमबत्तियां जलाते हैं और कहते हैं कि उसने अपने हक के लिए लड़ाई नहीं लड़ी.”

गिड़गिड़ाकर शो में लिया वापस 

शिल्पा ने आगे कहा कि 9 साल बाद प्रोड्यूसर संजय कोहली ने उन्हें गिड़गिड़ाकर वापस ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में लिया.” वहीं अब मेरे साथ अच्छा बर्ताव करता है. उन्होंने मुझे वापस क्यों लिया सोचो?” हालांकि योगेश, एक्ट्रेसस की बात से फिर भी सहमत नजर नही आए. इसके बाद शिल्पा ने कहा “तुम अभी बच्चे हो, जब तुम्हारे साथ ऐसा होगा तब समझोगे.”

क्या था 2016 का पूरा मामला

बता दें, साल 2016 में शिल्पा ने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उस समय प्रोडक्शन हाउस ने पलटवार करते हुए शिल्पा पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था. शिल्पा का कहना था कि उन्हें बकाया पेमेंट नहीं मिला और सेट पर उन्हें गलत माहौल का सामना करना पड़ा.

लेकिन कुछ महीने पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने माना था कि वह केस फर्जी था. उन्होंने कहा था कि शिकायत के बाद उन्हें उनका बकाया पैसा मिल गया था. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिला. इतना ही नहीं इस दौरान एक पुरुष अधिकार एनजीओ ने तो शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग भी की थी. वहीं एक बार फिर शो ‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस की सफाई के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. अब देखने होगा कि शो में आगे-आगे और क्या ड्रामा देखने को मिलता है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here