जलते ही रावण ने ले लिया बदला, भीड़ पर बरसाए ‘अग्निबाण’, फनी वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

0
5

नई दिल्ली: दशहरा और रावण दहन का मौका हो और कुछ मजेदार न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? हर साल रावण दहन के कई वीडियो वायरल होते है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है। उसे देखकर आपकी हँसी नहीं रुकेगी। सोशल मीडिया पर रावण दहन का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रावण जलने के बाद आसमान में नहीं, बल्कि सीधे जनता पर ही रॉकेट बरसाने लगता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @vaylasingh हैडेल से ये 21 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही राम के गेटअप में एक शख्स रावण के पुतले में आग लगाता है, वैसे ही रावण बदला लेने के मूड में आ जाता है। आमतौर पर रावण दहन पर आतिशबाजी आसमान की तरफ होती है, लेकिन इस पुतले के अंदर लगे रॉकेट सीधे भीड़ की तरफ छूटने लगते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे रावण कह रहा हो, मुझे जलाया क्यों? पुतले के अंदर से एक के बाद एक कई रॉकेट निकलते हैं और सीधे लोगों की तरफ जाते हैं। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

भागो भागो, रावण ने हमला कर दिया!

रॉकेट की अचानक हुई बौछार से रामलीला के कलाकार और देखने आई जनता अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगती है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन वीडियो में लगा फनी बैकग्राउंड म्यूजिक इस पूरे सीन को और भी ज्यादा कॉमिक बना देता है। यह वीडियो क्लिप लगभग हर साल दशहरे पर वायरल होती है और हर बार लोग इसे देखकर खूब हंसते हैं।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, लगता है लंकेश कुछ ज्यादा ही गुस्से में था, इस बार बदला लेकर ही जाएगा। दूसरे ने लिखा रावण चुन चुन कर सबका हिसाब ले रहा है, इस बार पब्लिक की बारी है। तीसरे यूजर ने कहा भागने वाले लोगों का सीन एकदम एपिक है, बार-बार देखने का मन कर रहा है। एक और यूजर ने मजाक में लिखा: इस रावण ने तो सेल्फ डिफेंस में अग्निबाण चला दिए। वाकई, इस वीडियो ने साबित कर दिया कि रावण दहन देखने जाना भी कभी-कभी खतरनाक हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here