रोहित शर्मा को टीम से हटाएंगे या खुद लेंगे संन्यास? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव

0
6
Rohit Sharma Retirement Update
Rohit Sharma Retirement Update

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लगातार खबरे आ रही हैं कि वे अगामी वर्ल्ड कप में खेलते हुए नहीं दिखाई देगें. इन चर्चाओं के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित के भविष्य और चयनकर्ताओं के रुख को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैफ का मानना है कि रोहित शर्मा खुद ही अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहेंगे और उन्हें कोई जबरदस्ती टीम से बाहर नहीं कर पाएगा.

रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर अब भी सवाल

रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बनने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. हाल ही में उनके एक मुकाबले को आखिरी वनडे बताए जाने की खबरें सामने आई थी, हालांकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के रिटायरमेंट से जुड़ी खबरों का खंडन किया था.

इसके बाद रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 138 रन की यादगार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए. यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक और 2026 का पहला शतक था. इस प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल हैं.

कैफ ने सिलेक्टर्स के रवैये पर उठाए सवाल

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित के भविष्य को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट को उनके वर्ल्ड कप प्लान पर स्पष्ट बयान देना चाहिए. उनके मुताबिक, सिर्फ रोहित को खुलकर खेलने की आजादी देने की बात पर्याप्त नहीं है. चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को यह भी बताना चाहिए कि वे रोहित के साथ खड़े हैं.

कैफ ने कहा कि खिलाड़ी का फॉर्म समय के साथ ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन अगर टीम उसे भविष्य की योजना में रखती है तो उसे सार्वजनिक तौर पर भरोसा भी दिखाना चाहिए.

सिलेक्टर्स के बीच भी हो सकता है असमंजस

कैफ के मुताबिक, अभी चयनकर्ताओं के बीच भी रोहित को लेकर चर्चा और असमंजस की स्थिति हो सकती है. यह तय नहीं है कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक टीम में बनाए रखा जाएगा या नहीं.

हालांकि, रोहित के रिटायरमेंट को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है. कैफ का मानना है कि रोहित अपने करियर का फैसला खुद लेंगे और अगर वह क्रिकेट को अलविदा कहते हैं, तो यह उनका अपना निर्णय होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here