एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

0
1

रतिया: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करने के निर्देश

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की मंशा के अनुरूप नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन संवाद पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

एक ही स्थान पर मिलें विभागीय सेवाएं और शिकायतों का समाधान

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें तथा निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव ओपी चहल, नगरपालिका सचिव शुभम कुमार, बीडीपीओ विकास लंग्यान, तहसील कल्याण अधिकारी कंवल सिंह, राजकमल, गुलशन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here