तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

0
5

नोएडा: सड़क पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों की खुशियों पर भारी पड़ गया। घंघौला गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत इतनी नाजुक है कि वह पिछले तीन दिनों से आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर से लौटते समय हुई टक्कर

फजालपुर निवासी जितेंद्र कुमार के मुताबिक उनका छोटा भाई सतेंद्र पांचाल तीन नवंबर की शाम अमरोहा निवासी अपने परिचित और यूटीएल कंपनी के कर्मचारी कामेश के साथ बाइक से बिलासपुर बाजार मोबाइल खरीदने गया था। दोनों खरीदारी के बाद बाइक से वापस फजालपुर लौट रहे थे। इसी दौरान घंघौला गांव के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया। जितेंद्र का कहना है कि अब तक उपचार पर करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उनका भाई सतेंद्र तीन दिन से बेहोश है और आईसीयू में भर्ती है। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here