Apple का बड़ा धमाका: iPhone 18, 18e और Air 2 की तैयारी शुरू, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

0
7

नई दिल्ली: Apple  के फैंस को iPhone 18 का लंबे समय से इंतजार है। लोगों को लगा था कि कंपनी सितंबर में ही लॉन्च कर देगी। लेकिन कंपनी ने सिर्फ iPhone 18 Pro  सीरीज को लॉन्च किया। अब रिपोर्ट आ रही है। कि iPhone 18 आ रहा है और इसमें iPhone 17 से कई बड़े अपग्रेड मिलेंगे।

टिप्स्टर की जानकारी और संभावित लॉन्च

चीन के मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर जानकारी दी है कि Apple iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 को भी ला रही है। इनको अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि कंपनी नवंबर में ही इनके प्रोडक्शन की तैयारी शुरू कर रही है। हालांकि अभी कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट नहीं बताई है।

डिस्प्ले और A20 चिपसेट

लीक्स की मानें तो iPhone 18 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग और भी स्मूथ लगेगी। फोन में नया A20 चिपसेट मिलेगा, जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा। ये A19 से ज्यादा तेज होगा और बैटरी भी कम खर्च करेगा। कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दोनों कैमरे 48 मेगापिक्सल के होंगे। साथ में फेस आईडी और पहले से बड़ी बैटरी भी मिलेगी।

कीमत को लेकर अनुमान

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि iPhone 18 की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। iPhone 17 का 256GB वेरिएंट 82,990 रुपये में आया था, अब देखना होगा कि iPhone 18 कितने में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here