शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ीं मुसीबतें, Vimal Elaichi एड कर फंसे, FDA ने भेजा नोटिस

0
8
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn, and Tiger Shroff; FDA sends notice over Vimal Elaichi ad
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn, and Tiger Shroff; FDA sends notice over Vimal Elaichi ad

मुंबई: पान मसाला के विज्ञापन को लेकर अक्सर एक्टर्स पर सवाल उठते रहे हैं. वहीं अब इसी मामले को लेकर बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. बता दें,  महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों अभिनेताओं को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सामने आई जानकारी के अनुसार, FDA को आशंका है कि इस विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में बैन विमल पान मसाला का इनडायरेक्ट या सरोगेट प्रचार किया जा रहा है. FDA ने नोटिस में क्या कहा चलिए जानते है. 

विज्ञापन को लेकर क्या है FDA की आपत्ति

महाराष्ट्र FDA के मुताबिक, विज्ञापन में ‘विमल’ ब्रांड को जिस तरह पेश किया गया है, उससे उसका संबंध पान मसाला उत्पाद से बनता दिखाई देता है. यही वजह है कि इसे नियामक फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत जांच के दायरे में लिया है. साथ ही नोटिस में तीनों कलाकारों से विज्ञापन में उनकी भूमिका और ब्रांड से जुड़े होने को लेकर जबाव मांगा है. 

कितने दिन में देना होगा जवाब 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. अगर तय समय में जवाब नहीं मिलता या FDA जवाब से संतुष्ट नहीं होता, तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है. कलाकार व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए सुनवाई का अनुरोध भी कर सकते हैं.

महाराष्ट्र में पान मसाला पर सख्ती

महाराष्ट्र में बैन तंबाकू और पान मसाला उत्पादों के खिलाफ FDA ने हाल के दिनों में अभियान तेज किया है. इसी कार्रवाई के तहत नियामक अब ऐसे विज्ञापनों पर भी नजर रख रहा है, जिनके जरिए प्रतिबंधित उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार किए जाने की आशंका हो. FDA ने मामले में FSS Act की धारा 24 का भी उल्लेख किया है, जो खाद्य पदार्थों से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों पर रोक से संबंधित है. इसके साथ ही धारा 53 के तहत भ्रामक विज्ञापन के मामले में आर्थिक दंड का प्रावधान भी है. 

कैसे चर्चा में आया ये मामला 

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ‘विमल इलायची’ विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे लोकप्रिय कलाकार नजर आते हैं.  अब FDA की जांच का मुख्य सवाल यही है कि विज्ञापन वास्तव में सिर्फ इलायची का प्रचार करता है या इसके जरिए राज्य में बैन पान मसाला ब्रांड को भी बढ़ावा दिया जाता है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here