मंदिर को बताया बकवास चीज, विवादित टिप्पणी के बाद भोपाल की हाईप्रोफाइल सोसाइटी में मचा हंगामा

0
10
your temple is bloody thing former chief secretary ab singh, daughter in law uzma raza
your temple is bloody thing former chief secretary ab singh, daughter in law uzma raza

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक हाई प्रोफाइल आवासीय सोसाइटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पाथवे (रास्ते) के निर्माण को लेकर सोसाइटी के पदाधिकारियों और एक महिला रहवासी के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. वहीं यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब महिला पर सोसाइटी परिसर में बने मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा.

कब हुई ये घटना 

जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 जुलाई को चूना भट्टी इलाके स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसाइटी की है. बताया जा रहा है कि सोसाइटी के पार्क से मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर पाथवे बनाया जा रहा था. इसी स्थान पर महिला रहवासी उजमा रजा उर्फ अंजली सिंह अपनी गाड़ी पार्क करती थीं. उनका कहना था कि जिस जगह निर्माण किया जा रहा है, वह उनकी निजी जमीन है, जबकि सोसाइटी प्रबंधन का दावा था कि संबंधित भूमि कॉमन एरिया का हिस्सा है और निर्माण नियमानुसार किया जा रहा है.

मंदिर पर की आपत्तिजनक टिप्पणी 

निर्माण कार्य के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से जमीन से जुड़े दस्तावेज दिखाने की बात करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान महिला पर मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया. आरोप है कि महिला एक नहीं दो बार मंदिर को बकवास चीज बताती है. इस दौरान वीडियो में मौजूद अन्य रहवासी इस टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विरोध करते दिखाई देते हैं. 

घटना के बाद सोसाइटी के कई निवासियों ने चूना भट्टी थाने में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंदिर को लेकर की गई  टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायतकर्ताओं ने मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

पुलिस ने दर्ज की शिकायत 

इस पूरे मामले पर चूना भट्टी पुलिस का कहना है कि उन्हें सामूहिक शिकायत प्राप्त हुई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस विवाद को लेकर संबंधित महिला की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here