नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से सुर्खियों में आ रहा है. वह नाम कोई और नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं. जोकि महज 15 साल की उम्र में पूरी दुनिया को अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं. उनकी बल्लेबाजी ने दिग्गजों को इतना प्रभावित किया कि अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में दमदार पारियों के दम पर न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव को आयरलैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है. लेकिन अगर सूर्यवंशी भारतीय टीम में आते हैं तो उनके आते ही कई खिलाड़ियों की पोजिशन पर असर पड़ सकता है. वैभव की एंट्री किसी बल्लेबाज के एक्सिट का कारण बन सकता है.
आयरलैंड दौरे में वैभव को मिल सकता है डेब्यू का मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट्स आई थी कि बीसीआई वैभव सूर्यवंशी की शानदार प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री दे सकती है. बताया जा रहा था आगामी आयरलैंड सीरीज के लिए बोर्ड ने करीब 35 टी20 विशेषज्ञ बल्लेबाजों के नाम मांगे हैं, जिनके लिए आयरिश वीजा की प्रक्रिया पूरी की जानी है, जिसमें वैभव का नाम भी शामिल है. यह कदम भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.
सूर्यवंशी के एंट्री से इन खिलाड़ियों को होगा नुकसान
अगर वैभव सूर्यवंशी किसी भी कीमत पर टीम इंडिया में डेब्यू करते हैं तो इसका असर कई भारतीय बल्लेबाजों पर पड़ेगा. बता दें भारत के पास मौजूदा समय में तीन शीर्ष सलामी बल्लेबाज हैं अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन और इसमें सूर्यवंशी को शामिल करने का मतलब उनमें से एक खिलाड़ी को टीम से बाहर होना पड़ सकता है.
भारतीय टीम में पहले से ही कई मजबूत सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. ऐसे में वैभव को टीम में शामिल करने का मतलब इनमें से किसी एक को बाहर करना हो सकता है, जो चयनकर्ताओं के लिए आसान फैसला नहीं होगा.
बढ़ेगा कंपटीशन
इन बल्लेबाजों के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश में हैं. ऐसे में चौथे ओपनर को मौका देना टीम संतुलन को प्रभावित कर सकता है. यही वजह है कि वैभव के चयन को लेकर अभी संशय बना हुआ है.
















