नई दिल्ली: अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है और आप सोचते हैं कि घूमते-घूमते पैसे भी मिल जाएं, तो ये खबर आपके लिए ही है। अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन ग्रुप ने एक ऐसी नौकरी निकाली है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई अप्लाई करना चाहेगा। बता दें, कंपनी को एक कंटेंट क्रिएटर चाहिए, जिसके पद का नाम है ‘हेड ऑफ यस’ यानी ‘हां कहने वाला बॉस’। इस जॉब में आपको 6 महीने तक दुनिया घूमनी है और इसके लिए कंपनी आपको कंपनी पूरे 95 लाख रुपये देगी।
क्या है ये जॉब?
ये नौकरी जनवरी 2027 से शुरू होगी, जो 6 महीने की के टाइम पीरियड तक चलेगी। इसमें अमेरिका के लोगों को 1 लाख डॉलर और ब्रिटेन के लोगों को 75 हजार पाउंड मिलेंगे, जो इंडिया के करीब 95 लाख रुपये होते हैं। इस दौरान आपका काम होगा वर्जिन रेड के साथ दुनिया की सबसे अच्छी जगहों पर जाना, नए एडवेंचर करना और उन पलों को वीडियो और फोटो में कैद करना। आपको बस अपनी घूमने की कहानी लोगों को दिखानी है।
फॉलोअर्स की टेंशन नहीं
आमतौर पर ऐसी नौकरियों के लिए लाखों फॉलोअर्स और प्रोफेशनल कैमरा चाहिए होता है, लेकिन इस जॉब में ऐसा कुछ भी नहीं है। वर्जिन ग्रुप ने साफ कहा है कि आपके इंस्टाग्राम पर 100 फॉलोअर्स हों या 10 हजार, इससे फर्क नहीं पड़ता। आपको प्रोफेशनल वीडियो बनाना भी नहीं आना चाहिए। कंपनी को सिर्फ एक सच्ची और दमदार कहानी चाहिए।
खुद रिचर्ड ब्रैनसन ने अपने इंस्टाग्राम @richardbranson पर लिखा है। ये कोई लॉटरी नहीं है, ये मेहनत की नौकरी है। आपको बस वो पल दिखाना है जब आपने किसी मौके को ‘हां’ कहा और आपकी जिंदगी बदल गई।
आवेदन कैसे करना है?
इसके लिए आपको एक छोटा सा वीडियो बनाना है। वीडियो में बताना है कि आपने अपनी लाइफ में कब किसी रोमांचक या मुश्किल काम के लिए ‘हां’ कहा था और उससे क्या हुआ। ये वीडियो आप Instagram, YouTube या TikTok पर डाल सकते हैं। वीडियो डालते समय #HeadOfYes लिखना है और @Virgin को टैग करना है।
लास्ट डेट का ध्यान रखें
इस जॉब के लिए सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन में रहने वाले लोग ही अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप वहां रहते हैं तो जल्दी करें। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक है। तो अगर आपके पास भी कोई ‘Yes’ वाली कहानी है, तो देर मत कीजिए।












