नई दिल्ली: अक्सर ऐसा होता है लोग यात्रा करते समय ट्रेन में मिल रहे सस्ते सामान की और आकर्षित हो जाते है और वो सामान खरीद लेते है. इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में यात्रियों संग हो रही धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. वीडियो में नजर रहा है कि कैसे नकली सामानों को ब्रांडेड सामान की कॉपी बनाकर, उसकी अच्छी पैकेजिंग करके लोगों को बेचा जा रहा है और यात्रियों से हजारों रुपयों की ठगी की जा रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ट्रेन में नकली पॉवरबैंक का भंडाफोड़ करता नजर आ रहा है. जब एक वेंडर उसके पास सैमसंग, वीवो जैसी कंपनियों का पॉवरबैंक सिर्फ 500 में बेचने का दावा करता है तो रिकॉर्डिंग रहा शख्स पॉवरबैंक को पीछे खोलता है, जब अंदर से एकदम खोखला नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहर से देखने में भले ये गैजेट हूबहू सैमसंग, वीवो का ओरिजिनल मॉडल लग रहा है, लेकिन उसे खोलने पर नजर आता है कि कैसे उसमें आटे जैसे कोई चीज चिपकी हुई है.
खुलासा होने पर भड़का वेंडर
जैसे ही वेंडर देखता कि शख्स ने पॉवरबैंक को पूरी तरह खोल देता तो वह भड़क उठता है और उसे कहता है इसे खोलने की जरूरत नहीं थी. इस दौरान जब शख्स वीडियो में बनाते लगता है कि कैसे ट्रेन में फर्जीवाड़ा होता है तो वेंडर गलीगलौज करने लगता है और शख्स को धमकी देने लगता है. वीडियो ने कैप्शन में शख्स ने सरकार से इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा और लिखा फेक ब्रांड और फेक कंपनी.
पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं जब ट्रेन में निकली सामान बेचा गया हो. अक्सर जल्दबाजी में यात्रियों को Bisleri की जगह bilsri और bresli की पानी की बोतल भी बेंच दी जाती है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाता है. बता दें, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.














