50 साल के करियर को मिला सबसे बड़ा इनाम, आज अनंत नाग को राष्ट्रपति देंगी दादा साहब फाल्के सम्मान

0
3
National Film Awards 2026, Anant Nag Dadasaheb Phalke Award
Pinterest

नई दिल्ली: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को आज भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। खबर है कि उन्हें गुजरात के केवडिया स्थित एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं खास बात ये है कि एक्टर को ये पुरस्कार खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से देंगे और उन्हें सम्मानित करेंगी। लेकिन कौन है अनंत नाग और कैसा रहा है उनका फिल्मी करियर चलिए जानते है। 

50 साल लंबा सफर 

77 साल के अनंत नाग का फिल्मी सफर 50 साल से भी ज्यादा लंबा है। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं, साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी कई भाषाओं में भी काम किया है। खास बात है उनका अभिनय मुख्यधारा और आर्ट दोनों तरह की फिल्मों में सराहा गया है।

वहीं अनंत नाग सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं रहे। 80 के दशक में दूरदर्शन के मशहूर सीरियल ‘मालगुडी डेज़’ में उनकी भूमिका को आज भी याद किया जाता है। इसी वजह से वह कई पीढ़ियों के दर्शकों के चहेते बने हुए हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें इसी साल पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था और अब दादा साहब फाल्के पुरस्कार उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा है समारोह

इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन भी खास है। आजादी के बाद पहली बार यह समारोह नई दिल्ली से बाहर हो रहा है। सरकार ने तय किया है कि अब हर साल पुरस्कार समारोह देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत गुजरात के एकता नगर से हो रही है।

किसे मिले अन्य बड़े पुरस्कार

इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कारों में कई बड़े नाम शामिल हैं। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है, साथ ही यामी को ही बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इसके साथ ही बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से दिया गया है ।

बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को मिला है, वहीं रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here