Work From Home की वापसी से इन Apps की बढ़ेगी डिमांड, क्या आपके फोन में हैं ये जरूरी ऐप्स?

0
10
With the return of Work From Home demand for these apps will increase Do you have these essential apps on your phone
With the return of Work From Home demand for these apps will increase Do you have these essential apps on your phone

नई दिल्ली: 2019 में लगे लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम कल्चर को काफी फॉलो किया गया लेकिन अब एक बार फिर देशभर में वर्क फ्रॉम कल्चर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में ईंधन की बचत और आर्थिक संतुलन को लेकर को बनाए रखने की अपील के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि कई कंपनियां दोबारा कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दे सकती हैं. ऐसे में कई ऐसी ऐप्स है जिनकी डिमांड वर्क फ्रॉम होने के बाद बढ़ सकती हैं.

पीएम मोदी की अपील 

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील करते हुए कहा था कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए लोगों को ईंधन की बचत पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम को अपनाया जा सकता है ताकि यात्रा कम हो और पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो सकें.

कॉर्पोरेट सेक्टर में चर्चा तेज 

इसके बाद से टेक इंडस्ट्री और कॉर्पोरेट सेक्टर में चर्चा शुरू हो गई है कि अगर कंपनियां दोबारा हाइब्रिड या पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपनाती हैं तो कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की उपयोगिता बढ़ सकती हैं. खासतौर पर ऑनलाइन मीटिंग और टीम कोलैबोरेशन ऐप्स की डिमांड में उछाल देखने को मिल सकता है.

कौन-कौन सी ऐप्स शामिल 

इन प्लेटफॉर्म्स में Google Meet सबसे पॉपुलर ऑप्शन में शामिल है. यह ऐप हाई-क्वालिटी वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के साथ स्क्रीन शेयरिंग, नॉइज कैंसलेशन और बैकग्राउंड ब्लर जैसी सुविधाएं देता है. प्रोफेशनल मीटिंग्स के अलावा इसका उपयोग ऑनलाइन क्लास और पर्सनल कॉल्स के लिए भी किया जाता है.

वहीं Zoom भी कॉर्पोरेट दुनिया में लंबे समय से एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जाता है. इसमें एचडी वीडियो मीटिंग, टीम चैट, वर्चुअल बैकग्राउंड और AI आधारित मीटिंग समरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. कम समय में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की इसकी क्वालिटी इसे कंपनियों के बीच पॉपुलर बनाती है.

इसके अलावा Microsoft Teams भी तेजी से इस्तेमाल होने वाला ऐप बन चुका है. यह चैट, वीडियो कॉलिंग, फाइल शेयरिंग और रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है. AI आधारित लाइव कैप्शन और वॉयस आइसोलेशन जैसे फीचर्स इसे प्रोफेशनल वर्कस्पेस के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

अगर आने वाले समय में कंपनियां फिर से WFH मॉडल को बढ़ावा देती हैं, तो ये डिजिटल प्लेटफॉर्म्स कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here