जिसे लोग ‘पागल’ कहकर पुकार रहे थे, उसी ने राखी बांधने वाली बच्ची को दिया अनमोल तोहफा

0
6
Raksha Bandhan viral video
Instagram/@soni4362devi

नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और भरोसे का प्रतीक माना जाता है. वहीं त्योहार से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स इमोशनल नजर आ रहे हैं. वीडियो में भाई-बहन के रिश्ते को एक अलग और भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मैले और फटे कपड़ों में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक बच्ची के पास पहुंचता दिखाई देता है. उसे देखकर बच्ची पहले घबरा जाती है और उससे दूरी बनाने लगती है. वहीं आसपास मौजूद कुछ लोग भी उस व्यक्ति को ‘पागल’ कहकर संबोधित करते नजर आते हैं.

वहीं इसके बाद बच्ची की नजर उसके हाथ में मौजूद राखी पर पड़ती है. जब बच्ची का डर खत्म हो जाता है और वह उसके पास जाकर राखी बांध देती है. यह छोटा सा पल वीडियो को बेहद भावुक बना देता है. 

लाठी को बनाया बहन के लिए तोहफा

खास बात है कि राखी बंधवाने के बाद वह व्यक्ति बच्ची के पैरों में झुक जाता है. रक्षाबंधन पर आमतौर पर भाई अपनी बहन को उपहार देता है, लेकिन वीडियो में नजर आ रहा शख्स आर्थिक रूप से बेहद कमजोर दिखाया गया है. उसके पास बहन को देने के लिए कोई खास चीज नहीं होती। आखिर में वह अपने पास मौजूद लाठी बच्ची को दे देता है. वीडियो देखने वाले कई लोगों ने इसे बहन की सुरक्षा से जोड़कर देखा है. यूजर्स का कहना है कि भले ही उसके पास पैसे या महंगा तोहफा नहीं था, लेकिन उसने अपनी बहन की सुरक्षा की चिंता जरूर दिखाई. 

सोशल मीडिया सामने आई प्रतिक्रिया 

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे रक्षाबंधन की भावना से जोड़ रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि समाज अक्सर किसी व्यक्ति की हालत देखकर उसके बारे में राय बना लेता है, जबकि उसके भीतर की भावनाओं और इंसानियत को समझने की कोशिश नहीं करता. हालांकि, इस वीडियो को लेकर एक अहम जानकारी भी सामने आई है. यह वास्तविक घटना नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड वीडियो है. कंटेंट क्रिएटर कृष्णा रोंजो ऐसे इमोशनल वीडियो में ‘पागल’ का किरदार निभाते हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इसी तरह के कई वीडियो मौजूद हैं.

वीडियो भले ही अभिनय पर आधारित हो, लेकिन इसने लोगों को एक जरूरी सवाल जरूर सोचने पर मजबूर किया है क्या किसी इंसान को सिर्फ उसकी हालत देखकर ‘पागल’ या कमजोर समझ लेना सही है? रक्षाबंधन से पहले वायरल यह क्लिप इसी संदेश की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here