बेटी ने पापा को किया मिस, 14 घंटे बाद दरवाजे के सामने था ऐसा सरप्राइज कि भावुक हुई बेटी

0
7
father daughter bond viral video
INSTAGRAM

नई दिल्ली: पिता और बेटी का रिश्ता अक्सर बिना कहे भी बहुत कुछ बयां कर देता है। चाहे फिर बेटी भले ही घर से कितनी भी दूर चली जाए, लेकिन पिता के मन में अपनी बेटी के लिए चिंता और उसका ख्याल कभी दूर नहीं जाता। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है। क्या है इस वायरल वीडियो में खास चलिए जानते है। 

वायरल वीडियों में क्या? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पिता अपनी बेटी से मिलने के लिए 28 घंटे का लंबा सफर तय करते नजर आ रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Kaivalya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि बेटी ने एक रात पहले अपने पिता को सिर्फ इतना मैसेज किया था कि उसे उनकी याद आ रही है। इसके अगले ही दिन पिता अचानक बेटी के दरवाजे पर पहुंच गए। बेटी के लिए यह मुलाकात किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

बेटी के साथ बिताए सिर्फ 8 घंटे

इस कहानी की सबसे खास बात यह है कि पिता को बेटी के साथ सिर्फ 8 घंटे बिताने का मौका ही मिला लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उससे मिलने के लिए आने-जाने में कुल 28 घंटे का सफर तय किया यानी बेटी के साथ कुछ घंटे बिताने के लिए उन्होंने करीब 14 घंटे का सफर एक तरफ तय किया। बेटी के पास पहुंचने के बाद भी पिता ने सिर्फ आराम करने के बजाय घर के कामों में उसका हाथ बंटाया और दोनों ने साथ में वक्त बिताया, घूमने निकले और कुछ यादगार पल भी शेयर किए। हालांकि देखते ही देखते वापस लौटने का समय आ गया.पर इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। 

Kaivalya ने बताया कि उनके पिता का यह सफर केवल उनसे मिलने तक सीमित नहीं था। उनके मुताबिक, पिता उन्हें यह एहसास दिलाने आए थे कि जिंदगी में वह चाहे जो भी कर रही हों, उनकी खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है।

सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए लोग

वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अपने पिता को याद करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि पिता का प्यार शब्दों से ज्यादा उनके छोटे-छोटे कामों में दिखाई देता है। एक यूजर ने लिखा कि “पिता-बेटी के इस रिश्ते की तुलना किसी और रिश्ते से नहीं की जानी चाहिए।” वहीं, कई यूजर्स ने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा कि वीडियो ने उन्हें अपने पापा की याद दिला दी। यहीं वजह है कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here