GATE 2027 का शुरू हुआ Registration, जानें फीस, पात्रता और फॉर्म भरने की पूरी जानकारी

0
6
GATE 2027 Ragistration Open
Gemini

नई दिल्ली: GATE 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें, GATE परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2026 है। सामने आई जानकारी के अनुसार, GATE 2027 की परीक्षा 6 से 21 फरवरी 2027 के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी।

कैसे भरें GATE 2027 का फॉर्म?

GATE 2027 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।

आगे आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। 

फॉर्म जमा होने के बाद उसकी PDF कॉपी डाउनलोड करके अपने पास जरूर रखें। इसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

GATE 2027 के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अपनी बैचलर डिग्री के तीसरे या उससे ऊपर के वर्ष में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा बैचलर की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के अलावा आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले छात्र भी निर्धारित योग्यता पूरी होने पर GATE दे सकते हैं।

कितनी है आवेदन फीस?

महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस 1,000 रुपये है। वहीं लेट फीस के साथ यह 1,500 रुपये होगी। बाकी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की सामान्य फीस 2,000 रुपये और देरी से आवेदन करने पर 2,500 रुपये है।

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत

फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और वैध फोटो आईडी की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग या डिस्लेक्सिया प्रमाण पत्र लागू होने पर जमा करना होगा। GATE स्कोर के जरिए उम्मीदवार IIT, NIT और IISc समेत कई संस्थानों के M.Tech और ME जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी कंपनियां भर्ती के दौरान GATE स्कोर का इस्तेमाल भी करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here