नई दिल्ली: McDonald’s India के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट ने बीते दिन यानी रविवार खूब वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। 6 सितंबर को कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर दिखाई दिये गए इस पोस्ट में, खुद को कंपनी का इंटर्न बताने वाले एक व्यक्ति ने अपने बॉस अमित जोशी पर कई महीनों से सैलरी नहीं देने का आरोप लगाया था। पोस्ट में दावा किया गया कि दिसंबर 2025 से उसे भुगतान नहीं मिला, जिसके कारण उसे अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दो दूसरी नौकरियां करनी पड़ी।
जैसे ही ये पोस्ट सामने आया सोशल मीडिया पर इसकी जमकर कर चर्चा की जाने लगी। हालांकि, McDonald’s India ने अब इस पोस्ट को पूरी तरह फर्जी करार दिया है और इससे किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है।
पोस्ट में क्या था दावा?
अब डिलीट किए जा चुके पोस्ट में एक व्यक्ति की तस्वीर भी दिखाई गई थी, जिसे अमित जोशी बताया गया। पोस्ट में दावा किया गया था कि वह McDonald’s India में इंटर्न के तौर पर काम करता है और उसके बॉस ने कई महीनों से उसकी सैलरी रोक रखी है। दावे के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति कंपनी के कई एशियन सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालता था। पोस्ट में कहा गया कि दिसंबर 2025 के बाद से उसे कोई भुगतान नहीं किया गया और आर्थिक परेशानी के चलते उसे अतिरिक्त नौकरियां करनी पड़ रही थीं।
कंपनी ने क्या कहा?
McDonald’s India ने वायरल पोस्ट को फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया कि यह उसके ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट नहीं हुआ था। कंपनी के अनुसार, वायरल पोस्ट की तस्वीर में कई ऐसी विसंगतियां नजर आती हैं, जिनसे साफ़ पता चलता है कि कंटेंट को तैयार करके कंपनी के नाम से फैलाया जा रहा है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और इसे आगे शेयर करने से बचें। हालांकि मूल पोस्ट अब डिलीट हो चुका है, लेकिन उसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहे हैं।
फिलहाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अमित जोशी के खिलाफ लगाए गए सैलरी रोकने के आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कंपनी की ओर से इसे फर्जी बताए जाने के बाद मामले में सामने आए दावों की सत्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।












