32 पर सिमटी टीम इंडिया फिर भी जीती, जापान को 2 रन से हराकर 200 T20I जीत का रचा इतिहास

0
7
India vs Japan T20 Live Score, ind vs jpn
X/ @BCCI

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे छोटा मैच बड़े ड्रामे के साथ आखिरकार जीता लिया है। एशिया कप के एक बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजों ने इस छोटे से टोटल को भी डिफेंड कर लिया।

मैच को बारिश की वजह से 5-5 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग चुनी, लेकिन शुरुआत से ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पहली ही गेंद पर चार्ली हारा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। वहीं अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए।

किसने बनाए कितने रन

दूसरे ओवर में संजू सैमसन 7 गेंद में 9 रन बनाकर लौट गए। तीसरे ओवर में ईशान किशन सिर्फ 3 रन पर आउट हो गए। एक तरफ जहां एक के बाद एक विकेट गिर रहे थे, दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच को थोड़ा संभालाते 12 गेंद में 16 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में वो भी आउट हो गए। भारत ने 5 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए। जापान के गेंदबाजों ने जबरदस्त अनुशासन दिखाया।

33 रन को टारगेट नही बीट कर पाई जापान

33 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने संभलकर शुरुआत की। आखिरी ओवर तक मैच फंसा रहा। आखिरी 6 गेंद में जापान को 8 रन चाहिए थे और कप्तान अय्यर ने गेंद अक्षर पटेल को थमा दी। अक्षर ने पहली गेंद डॉट कराई, दूसरी पर एक रन दिया। तीसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद जापानी बल्लेबाज दबाव में दिखे। आखिरी गेंद पर जापान को 4 रन चाहिए थे, लेकिन अक्षर ने फिर डॉट गेंद डालकर भारत को 2 रन से जीत दिला दी। आखिर में जापान की टीम 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी।

T20I में 17 टीमों को हराया

इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। भारत T20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत ने अब तक जिन 20 टीमों के खिलाफ पहली बार T20I खेला है, उनमें से 17 को हराया है। सिर्फ न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से पहली भिड़ंत में हार मिली थी, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा था।

भारत की 200 T20I जीत का सफर भी खास रहा। पहली जीत 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी, 50वीं जीत 2017 में श्रीलंका के खिलाफ, 100वीं 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, 150वीं 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 200वीं जीत अब 2026 में जापान के खिलाफ मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here