अलीगढ़: अलीगढ़ में नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी FSDA की टीम ने खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थाना देहली गेट क्षेत्र के महावीर गंज स्थित फफाला इलाके में टीम ने आटा चक्की एवं राम पिलाई केंद्र पर छापा मारकर 133 किलोग्राम कुट्टू का आटा बरामद किया है। बरामद आटे की कीमत लगभग 16 हजार रुपये बताई जा रही है।
महावीर गंज के फफाला इलाके में छापेमारी से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र और त्रिभुवन के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और व्रत में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय नजर आ रहा है।त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के कारण विभाग की ओर से दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाती है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में अलीगढ़ के महावीर गंज स्थित फफाला इलाके में यह कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान 133 किलोग्राम कुट्टू का आटा बरामद होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
आगे की कार्रवाई पर टिंकी नजर
बरामद आटे के नमूने लिए गए हैं या नहीं, उसकी गुणवत्ता जांच में क्या सामने आया है और संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग आगे क्या कदम उठाता है।
Reported By: Sandeep












