अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर फैंस का धमाल, पोस्टर-केक लेकर पहुंचे लोग, ढोल-नगाड़ों पर जमकर किया डांस

0
7

मुंबई: हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले बिग बी यानी अमिताभ बच्चन 84 साल के हो गए हैं। 11 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के मौके पर मुंबई के जुहू स्थित उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा है। बता दें, हर साल की तरह इस बार भी अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने और उन्हें बधाई देने के लिए लोग देर रात से ही घर के बाहर जुटने लगे।

फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जन्मदिन 

रात 12 बजते ही जलसा के बाहर जश्न का माहौल बन गया। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ बिग बी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कोई हाथ में केक लेकर पहुंचा तो कोई पोस्टर, फूल और मिठाइयां लेकर आया। फैंस ने वहीं केक काटा, नारे लगाए और अमिताभ बच्चन की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की दुआ की। इस सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि अमिताभ के जन्मदिन पर जलसा के बाहर फैंस का इकट्ठा होना कोई नई बात नहीं है। यह सिलसिला कई सालों से चला आ रहा है। इस बार भी देश के अलग-अलग शहरों से लोग सिर्फ एक झलक के लिए मुंबई पहुंचे है। बिग बी भी अपने फैंस के इस प्यार का सम्मान करते हैं और हर रविवार घर के बाहर आकर उनसे मिलते हैं।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

इसी बीच अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बाढ़ आ गई। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बिग बी ने खुद भी अपने 84वें जन्मदिन पर फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!’ उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया।

वर्क फ्रंट की बात करे तो 84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार एक्टिव हैं। वे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं और फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। उनका यह जोश और अनुशासन आज भी लाखों लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन की तरह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here