हरियाणा: शक्ति नाटक क्लब द्वारा शहर के सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल में मनाए जा रहे दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार सुबह रामलीला ग्राउंड से दशहरा पर्व को लेकर भगवान श्री राम और रावण की सेना की झांकियां निकाली गई जिनको पंजाबी सभा के पूर्व प्रधान डॉक्टर जीडी मेहता के सुपुत्र समाजसेवी विक्की मेहता ने झंडी देकर रवाना किया इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सभा अध्यक्ष सतीश हांडा ने की इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान ज्ञानचंद चोपड़ा, संयोजक डॉक्टर हंसराज, विज्ञान सागर बाघला, हरबंस खन्ना, कृष्ण तनेजा, रघुनाथ मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चुघ,शाम आनंद, काली माता मंदिर कमेटी के प्रधान श्यामलाल बंसल, अरोड़वंश सभा के पूर्व प्रधान अशोक ग्रोवर, पंचनाथ स्मारक ट्रस्ट के प्रधान रोहित चुघ , सोनू ग्रोवर ,सुरेश मेहता, विन्नी वधवा, देव ककड़, जितेन्द्र, सतीश मेहता, दिनेश तनेजा, सतीश चोपड़ा श्याम मेहता, मनीष घई, संजय चुघ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे
आकर्षक झांकियों ने शहरवासियों को रोमांचित किया
शक्ति नाटक क्लब द्वारा निकाली की झांकी में सागर आर्ट की शिव भोलेनाथ, काली माता, अघोरी की कंकाल सेना व भगवान श्री हनुमान की झांकी ने शहर वासियों को रोमांचित किया आर्ट ग्रुप की शिव भोलेनाथ और काली माता की झांकी ने देखने वालों को मंत्र मुग्ध कर दिया दशहरा झांकी रामलीला ग्राउंड से शक्ति नगर, पंजाबी धर्मशाला, टोहाना रोड से भगत सिंह चौक ,फतेहाबाद रोड, संजय गांधी चौक से बुढलाडा रोड होकर शहर के मैन बाजार से होते हुए रामलीला ग्राउंड में पहुंची और रामलीला ग्राउंड में भगवान श्री राम और रावण की सेना में भयंकर युद्ध हुआ।
Reported By: Rimpi Jindal












