भूना: नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भूना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर पुत्र राकेश निवासी वार्ड नंबर 9, डक्की मोहल्ला, भूना को 7.48 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा स्कूटी भी कब्जे में ली है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस को देखते ही घबराया आरोपी, जेब से फेंक दिया था नशे का पाउच
थाना भूना प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से फतेहाबाद रोड से बाबा रणधीर मोहल्ले की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर रास्ता बदलने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर लिया। इस दौरान युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक पाउच निकालकर जमीन पर फेंक दिया। जांच करने पर पाउच से 7.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में थाना भूना में अभियोग संख्या 236 दिनांक 24.10.2026, धारा 21बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है
Reported By: Rimpi Jindal












