एएचटी प्रभारी सर्वेश पाल की टीम ने लौटाई परिवार की मुस्कान, 13 महीने से लापता किशोर को खोज निकाला

0
11

गाजियाबाद: अपनों से बिछड़े एक किशोर को उसके परिवार से मिलाकर गाजियाबाद पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। थाना एएचटी प्रभारी सर्वेश पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 13 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर को फिरोजाबाद स्थित राजकीय बाल आश्रय गृह से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार बिहार निवासी अरशद वर्तमान में वेव सिटी थाना क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने 10 अक्टूबर 2025 को अपने 16 वर्षीय भांजे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। किशोर 5 अक्टूबर 2025 की शाम करीब सात बजे बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर थाना वेव सिटी में मुकदमा संख्या 300/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान एएचटी पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए किशोर की तलाश जारी रखी। पुलिस को जानकारी मिली कि किशोर फिरोजाबाद के बाल राजकीय आश्रय गृह में मौजूद है। टीम ने बाल कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद के समक्ष आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे अपनी सुपुर्दगी में लिया। इसके बाद गाजियाबाद के बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश कर 3 नवंबर 2026 को किशोर को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी सर्वेश पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और मेहनत महत्वपूर्ण रही। लंबे इंतजार के बाद किशोर की घर वापसी से परिवार में खुशियां लौट आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here