साइबर ठगी के दो मामलों में हिसार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

0
7
Effective action by Hisar police
Pinterest

हिसार: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलवाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना की टीम ने दो अलग-अलग साइबर ठगी की शिकायतों में कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ितों के खातों में कुल 1,26,195 रुपये वापस करवाने में सफलता हासिल की है।

सहायक उप निरीक्षक की अहम भूमिका

साइबर थाना हिसार में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार ने तकनीकी जांच और संबंधित बैंकों से लगातार संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर यह राशि वापस करवाने में अहम भूमिका निभाई। पहले मामले में शिकायत संख्या 31308260061026 में शिकायतकर्ता के साथ 69,000 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई राशि में से 46,195 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करवाए गए। वहीं, दूसरे मामले में शिकायत संख्या 31309260071205 में शिकायतकर्ता के साथ 80,000 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इस मामले में पुलिस के प्रयासों से शिकायतकर्ता की पूरी 80,000 रुपये की राशि वापस उसके बैंक खाते में जमा करवाई गई।

कुल राशि वापसी और पीड़ितों की सराहना

इस प्रकार हिसार पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 1,49,000 रुपये की ठगी की राशि में से 1,26,195 रुपये पीड़ितों को वापस दिलवाए। राशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का तहेदिल से धन्यवाद किया। हिसार पुलिस की आमजन से अपील: किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। किसी के साथ अपना OTP, बैंक खाता विवरण, ATM PIN अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि आपके साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। साइबर ठगी के शुरुआती समय में की गई शिकायत ठगी की राशि को फ्रीज करवाने और वापस दिलवाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहें, जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here