डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

0
5

रतिया: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मोनिका खन्ना द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली के उल्लास और उमंग को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों ने ‘राम आएँगे’ भजन की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही ‘हैप्पी दिवाली’ गीत के माध्यम से सभी को दीपावली की खुशियों का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य की विजय और प्रकाश के महत्त्व को दर्शाया। पूरा विद्यालय दीपावली के रंगों और उत्सव की खुशियों से सराबोर दिखाई दिया।

प्रधानाचार्या का संदेश और कार्यक्रम का समापन  

प्रधानाचार्या मोनिका खन्ना ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन से अज्ञान, निराशा और बुराइयों के अंधकार को दूर कर ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here