त्योहारों में गांजे की तस्करी, मेरठ के चार शातिर तस्कर गिरफ्तार

0
5

मुज़फ़्फ़रनगर: त्योहारों के सीजन में गांजे की मांग बढ़ने और मोटा मुनाफा कमाने की उम्मीद में तस्करी करने निकले मेरठ के चार आरोपियों को खालापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार 500 रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी मिले हैं।

पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर को उपनिरीक्षक असगर अली पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ रोड से गरहाबाग की ओर जाने वाले रास्ते पर शारदेन स्कूल के पीछे वाली गली में चार संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे वापस मुड़कर तेजी से जाने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने चारों को पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी 

सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तालिब पुत्र अनवर, अनवर पुत्र हकीमुद्दीन, इरशान पुत्र इरफान और शहजाद पुत्र इलियास के रूप में हुई है। चारों मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंधावली के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके चार बैग से कुल 25 किलो 700 ग्राम गांजा और चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उत्तराखंड निवासी हरीश से खरीदने की बात बताई। उन्होंने कथित तौर पर बताया कि त्योहारों के दौरान गांजे की मांग बढ़ने के कारण उन्हें इसकी बिक्री से अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद थी। इसी उद्देश्य से वे गांजा लेकर जा रहे थे।

Reported by- Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here