रतिया: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) फतेहाबाद की टीम ने गांव नागपुर में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 80 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव नागपुर, तहसील रतिया के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई और बरामदगी
एएनसी फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि 9 नवंबर को सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव नागपुर बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मढ़ रोड पर नशीली गोलियां बेचने का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मढ़ रोड स्थित जिंदल ईंट भट्ठे के पास कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को काबू किया। नियमानुसार लाशी लेने पर आरोपी के पायजामे की जेब से 8 पत्तों में रखी 80 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
मामला दर्ज और जांच जारी
इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 235 दिनांक 09.11.2026, धारा 22, 61 व 85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।












