बिरसा मुंडा के गौरव को नमन, जनजातीय सम्मान का संकल्प बुलंद

0
8

नई दिल्ली: जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिल्ली के बांसेरा पार्क में श्रद्धा और सम्मान का भव्य दृश्य देखने को मिला। यहां धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्बष लिदान तथा राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री का प्रेरणादायक संबोधन  

कार्यक्रम के दौरान दिल्लीवासियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक संबोधन भी सुना। संबोधन में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, विकास और गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के संकल्प की झलक दिखाई दी।

जनजातीय विकास की सरकारी पहलें  

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षा का सामना करने वाले जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजातीय समुदायों तक विकास की रोशनी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन अभियानों का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ उनकी संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित करना भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति  

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सी. एल. मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह कश्यप, सुनील चौहान और निगम पार्षद अर्जुन मारवाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here