एसडीएम ने लघु सचिवालय में चलाया सफाई अभियान, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्वयं की साफ-सफाई

0
10

रतिया: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर में साफ-सफाई की और आसपास फैली घास-फूस व कचरे को हटाया।

स्वच्छता सबकी सामूहिक जिम्मेदारी 

एसडीएम ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। सरकारी कार्यालयों में साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। स्वच्छ परिसर से न केवल सकारात्मक माहौल बनता है, बल्कि कार्यालय में आने वाले आमजन को भी बेहतर वातावरण मिलता है।

नियमित सफाई और जागरूकता के निर्देश  

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों के साथ-साथ आसपास के परिसर को भी साफ-सुथरा रखें। नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करें और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here