7 किलो डोडा पोस्त व 4 किलो गांजा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई

0
6

रतिया: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने 7 किलो डोडा पोस्त व 4 किलो गांजा बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पुत्र बल्लू, निवासी गांव धमतान साहिब, जिला जींद के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल तीन आरोपी काबू किए जा चुके हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पहले आरोपी की गिरफ्तारी का ब्योरा  

थाना सदर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक सेल फतेहाबाद की टीम ने सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव नागपुर से हंसपुर रोड पर कार्रवाई करते हुए छिंद्रपाल सिंह उर्फ छिंद्र पुत्र जगराम, निवासी गांव नागपुर को काबू किया था। उसके कब्जे से 7 किलो डोडा पोस्त और 4 किलो गांजा (कट्टों सहित) बरामद हुआ था।

मामला दर्ज और आगे की जांच

इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 222 दिनांक 13.10.2026, धारा 15(बी)/20(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुख्य सप्लायर विकास को भी गिरफ्तार कर लिया है। नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here