डी.ए.वी. रतिया के राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मिला 5100 रुपये का वजीफा

0
2

रतिया: डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक समिति (डी.ए.वी.सी.एम.सी.), नई दिल्ली द्वारा डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया के प्रत्येक खिलाड़ी को 5100-5100 रुपये की राशि वजीफे के रूप में प्रदान की ।इस उपलब्धि के अंतर्गत अंडर-19 कुश्ती वर्ग में सुमित तथा अंडर-17 शूटिंग वर्ग में अरमान सिद्धू, आर्यन और साहिबदिल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताई खुशी

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका खन्ना ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य एवं संघर्ष की भावना विकसित करते हैं।

खिलाड़ियों की सफलता बनी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा

खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस उपलब्धि का श्रेय खेल प्रशिक्षकों संजीव शर्मा, ओम शर्मा एवं रणजीत सिंह के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत को जाता है।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी बधाई

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here