‘हमारा बहुत शोषण होता है…’, अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद सिंगर अभिजीत सावंत ने म्यूजिक इंडस्ट्री खोले राज

0
7

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से अचानक रिटायरमेंट के फैसले ने संगीत जगत में हलचल मचा दी है. जनवरी 2026 में अरिजीत ने घोषणा की कि वे अब नए प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे, हालांकि वे संगीत बनाना और गाना जारी रखेंगे. इस फैसले से फैंस और इंडस्ट्री हैरान हैं और अब गायक अभिजीत सावंत ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है.

इंडियन आइडल सीजन 1 के विजेता अभिजीत ने गायकों के साथ होने वाले शोषण को लेकर गहरा दर्द जाहिर किया है. अभिजीत सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर्स का काफी शोषण होता है. वे बताते हैं कि गायकों को अक्सर कम पैसे मिलते हैं और कई बार रॉयल्टी भी नहीं दी जाती.

अभिजीत के अनुसार ‘हम गायकों को जो भी रकम ऑफर की जाती है, हमें उसे मान लेना पड़ता है. क्योंकि अगर हम मना करेंगे, तो कोई और गा लेगा. इससे हमारा बहुत शोषण होता है.’ उन्होंने यह भी कहा कि गायक खुद अवसर खोने से डरते हैं. कई सिंगर सिर्फ अपनी आवाज को किसी बड़ी फिल्म में सुनाने के लिए गलत शर्तों पर सहमत हो जाते हैं.

अभिजीत का कहना है कि गायकों की लालच नहीं होती, बल्कि वे बस गाना गाना चाहते हैं या किसी खास म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं. लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी व्यवस्था है कि सिंगर्स को मजबूरन कम मेहनताने पर काम करना पड़ता है. वे आगे कहते हैं ‘लोग नहीं चाहते कि म्यूजिशियन फिल्म से बड़े हो जाएं. इसलिए हमें पर्याप्त पैसे नहीं मिलते, जो हमारी जिंदगी चलाने के लिए जरूरी होते हैं.’

अरिजीत सिंह के इस फैसले ने प्लेबैक सिंगिंग की फीस, रॉयल्टी और सिंगर्स की स्थिति पर नई बहस छेड़ दी है. अभिजीत सावंत जैसे अनुभवी गायक के इस बयान से साफ है कि इंडस्ट्री में कई सिंगर्स चुपचाप शोषण सहते आ रहे हैं. वे अपनी आवाज को फिल्मों में अमर बनाने के चक्कर में अपनी आर्थिक सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं. यह मुद्दा अब और गंभीर हो गया है, क्योंकि अरिजीत जैसे टॉप सिंगर के रिटायरमेंट से बाकी गायकों के लिए भी सवाल उठ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here