पोस्टपोन हुई राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’, 30 अप्रैल नहीं अब इस दिन रिलीज होगी जान्हवी कपूर की मूवी

0
5
Peddi Release Date
Peddi Release Date

मुंबई: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ एक बार फिर सुर्खियों में है. पहले से तय रिलीज डेट 30 अप्रैल को लेकर अब संशय बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक बार फिर टल सकती है और इसकी नई रिलीज डेट मई 2026 हो सकती है. ‘पेड्डी’ को लेकर देरी कोई नई बात नहीं है. यह फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन का काम पूरा न होने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई.

इसके बाद मेकर्स ने नई तारीख 30 अप्रैल तय की थी. हाल ही में एक टीजर जारी कर इस डेट की पुष्टि भी की गई थी, लेकिन अब फिर से फिल्म के टलने की खबरें सामने आ रही हैं.

क्यों टल सकती है राम चरण की मूवी?

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा अभी बाकी है. खासकर एक स्पेशल आइटम सॉन्ग और कुछ रीशूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है. इसके अलावा तकनीकी काम और पोस्ट प्रोडक्शन पर भी समय लग रहा है, जिसके चलते मेकर्स फिल्म को अधूरी स्थिति में रिलीज़ नहीं करना चाहते.

फिल्म की देरी के पीछे एक अहम कारण राम चरण को शूटिंग के दौरान लगी हल्की चोट भी बताई जा रही है. इस वजह से कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी. हालांकि, खबर यह भी है कि एक्टर ने जल्द ही सेट पर वापसी कर ली और काम फिर से शुरू कर दिया.

मेकर्स नहीं लेना चाहते कोई रिस्क

‘पेड्डी’ एक बड़े बजट की ग्रामीण स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिस पर काफी उम्मीदें टिकी हैं. बताया जा रहा है कि हाल ही में धुरंधर जैसी फिल्मों की सफलता और द राजा साब के कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स इस फिल्म के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. वे चाहते हैं कि फिल्म पूरी तरह तैयार होकर ही रिलीज़ हो ताकि दर्शकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके.

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग फिलहाल रोक दी गई है. यह संकेत देता है कि मेकर्स अभी रिलीज़ डेट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं. हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here